फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soldier's wife hangs her life

सिपाही की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 25 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife hangs her life
सरसावा (सहारनपुर)। थाना सरसावा में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने पुलिस लाइन स्थित मकान में फंदा लगा लिया। बाद में उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पति से कहासुनी और घरेलू कलह वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सरसावा में कपिल कुमार नाम का सिपाही तैनात है जो ड्राइवर पद पर काम करता है। वह सरसावा से रोजाना पुलिस लाइन आता जाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मकान में कपिल की अपनी पत्नी रीता (38) के साथ कुछ कहासुनी हुई। इसी कहासुनी के चलते दोपहर में रीता फंदे पर लटक गई। इसका पता चलते ही पुलिसकर्मी उसे नजदीक के दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सालय में लेकर गए। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। थाना सदर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि सिपाही कपिल सरसावा में तैनात है। उसकी पत्नी के साथ यह हादसा हुआ है। कपिल मेरठ के सतवईपुर गांव का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी रीता लोनी गाजियाबाद की रहने वाली थी। माना जा रहा है कि आपसी कहासुनी और पारिवारिक विवाद के कारण ही महिला ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed