{"_id":"611411a48ebc3e7b32116e52","slug":"solar-plant-without-battery-proving-to-be-suitable-saharanpur-news-mrt5514809128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफीद साबित हो रहा बिना बैटरी वाला सोलर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफीद साबित हो रहा बिना बैटरी वाला सोलर प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिना बैटरी वाला ग्रिड संयोजित रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट बिजली का बिल बचाने में कारगर साबित हो रहा है। जिले में 20 परिवारों के यहां लगे इस प्लांट से 50 से 60 फीसदी तक बिजली का बिल बचा है।
यूपी नेडा विभाग की ओर से संचालित इस योजना के लगने वाले प्लांट से सोलर विद्युत आपूर्ति की सप्लाई होती है। ग्रिड संयोजित रुफ टॉप पावर प्लांट बिजली के मीटर से जुड़ा रहता है, जो दिन के समय अतिरिक्त बिजली बनाता है। इसके साथ ही विद्युत निगम की ओर से आने वाली सप्लाई को रोककर सौर ऊर्जा से तैयार होने वाली विद्युत की आपूर्ति देता है।
नेट मीटर से रखता है हिसाब
रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट के साथ नेट मीटर लगता है, जो बिजली के पूरे लेनदेन का हिसाब रखता है। इस प्लांट में कोई बैटरी नहीं होती है, इसलिए किसी तरह की मरम्मत कार्य की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जिले में हुए सफल प्रयोग को देखते हुए यूपी नेड़ा ने समय बढ़ाकर प्लांट लगाने की तिथि 31 अगस्त कर दी है। प्लांट लेने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से अब सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
- वर्जन -
ग्रिड संयोजित रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट बिजली का बिल बचाने में कारगर साबित हुआ है। जिले में 20 परिवार के यहां प्लांट लगे हैं। इन लोगों के घर का 50 प्रतिशत तक बिजली का बिल बचा है। सरकार की ओर अब इसको लेकर अनुदान भी दिया जाता है। क्योंकि, यह प्लांट बिजली का बिल बचाने में मुफीद साबित हो रहा है। - आरबी वर्मा अवर अभियंता यूपी नेडा सहारनपुर।