{"_id":"5fcbd6998ebc3ecfb444e005","slug":"soil-health-deteriorated-due-to-indiscriminate-use-of-chemicals-shahi-saharanpur-news-mrt5142445131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से बिगड रही मिटटी की सेहत: शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से बिगड रही मिटटी की सेहत: शाही
विज्ञापन
बेहट रोड़ स्थित साई मन्दिर में सरोवर का लोकार्पण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खेती में रसायनों के अंधाधुंध बढ़ते इस्तेमाल से हमारी मिट्टी की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। कोविड-19 जैसी विपदा के समय भी बिना किसी धर्म व जाति के भेदभाव के सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि धनराशि आई है।
कंपनी बाग में सेंटर आरॅफ एक्सीलेंस फॉर फूड एंड वेजिटेबिल के शिलान्यास एवं विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बीमार मृदा में पैदा होने वाला अन्न भी प्रदूषित ही होगा। जिससे मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत खेत की मिट्टी की जांच करके उसके आधार पर ही किसानों को पोषक तत्वों की मात्रा इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कम्पोस्ट और जैविक खादों का भी इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर फ्रूट एण्ड वेजीटेबल (एचईटीसी) केंद्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का सब्जी उत्पादन की ओर रूझान बढ़ेगा। इस केन्द्र के निर्माण से किसानों को उच्च गुणवत्तापरक फल एवं सब्जियों की पौध की उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का गन्ना बकाया का 15 हजार करोड़ के भुगतान के साथ ही वर्तमान 32 हजार करोड़ रुपये भी गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे है। ऐसे लोगों से सभी को बचना है। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉक्टर आरके मित्तल, महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी
कंपनी बाग में आयोजित किसान गोष्ठी में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को ट्रेक्टर की प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी। इनमें किसान सेवा समिति जटपुरा के राजेश कुमार, किसान वेलफेयर सोसायटी माटकी झरौली के नीरज कुमार और सैनी संघर्ष बायो एनर्जी, कृषक उत्पादक संघ के संजय सैनी शामिल हैं।