{"_id":"5db095478ebc3e93ca6f9b86","slug":"social-harmony-will-not-be-allowed-to-break-prashant-kumar-saharanpur-news-mrt450163585","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता को किसी भी स्थिति में भंग नहीं होने दिया जाएगा - डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता को किसी भी स्थिति में भंग नहीं होने दिया जाएगा - डीआईजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते एडीजी जोन प्रशांत कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि किसी भी स्थिति में सामाजिक समरसता को भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
डीआईजी प्रशांत कुमार बुधवार को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके जो लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर सोशल मीडिया सेल की कड़ी नजर है। सहारनपुर में कई लोग अब तक गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं, कुछ पर हाल में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो लोग गलत बयानबाजी करते रहे हैं और जो सामाजिक वैमनस्यता फैलाना चाहते थे, उन पर कार्रवाई की जाती रही है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो वारदातें अभी नहीं खुल सकीं हैं, उनका भी शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को दिलाने की है। सभी को न्याय दिलाने की है। जितना अनुदान विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार दे रही है, उतना लोगों तक सही तरह पहुंच नहीं पा रहा है। निचले स्तर के कर्मचारी उसके लिए सजग नहीं हैं। उनको कर्तव्य का बोध कराया जा रहा है, अच्छे लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्हें पूरी जानकारी नहीं है, उन्हें जानकारी देकर सुधार कराया जा रहा है, जो नहीं सुधरेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन की नीति अपराध और भ्रष्टाचार को खत्म करने की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सहभागिता सरकारी कार्यों में होनी चाहिए। समाज के सभी वर्गों को मुख्य धारा में जोड़कर योजनाओं का लाभ दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।