फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Social distancing collapsed under the supervision of the Minister of State

राज्य मंत्री के निरीक्षण में ध्वस्त हुई सोशल डिस्टेंसिंग

Sat, 06 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Social distancing collapsed under the supervision of the Minister of State
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ शिशु कल्याण) अतुल गर्ग ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक बेड पर जाकर जच्चा से बात की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सबसे खास बात उनके निरीक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग मजाक बन गया।
विज्ञापन

मंत्री अपराह्न तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां मरीजों के साथ ही चिकित्सकों से बात की। यहां से निकलकर वह आईसीयू पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों से हाल जाना। आईसीयू के बाहर पेड़ के नीचे बच्चों के साथ बैठीं महिलाओं से भी हालचाल पूछा। बाहर बने शौचालय पर ताला जड़ा मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद सीधे महिला अस्पताल में गए। यहां नई बिल्डिंग में ओपीडी परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद सीधे शौचालय गए, जहां साफ-सफाई पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद जच्चा-बच्चा वार्ड के कक्षों में गए। यहां जच्चा से बात करते हुए उनके और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात की। उन्होंने महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को अच्छा और ताजा भोजन मिल रहा है। बेड की चद्दरें प्रतिदिन बदली जा रहीं हैं। उन्होंने कोरोना काल में अपने काम को लगन के साथ अंजाम देने वाले डॉक्टरों और स्टाफ, सफाईकर्मियों आदि की सराहना की। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ चल रहे लोग साथ चल रही भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की बात कहते सुनाई दिए, मगर खुद सोशल डिस्टेंसिंग को बनाकर नहीं रख सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अनीता जोशी, सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय और तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा वार्ड में बांटे नोट
मंत्री अतुल गर्ग ने जच्चा-बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान जच्चा से बात करते हुए उनका हाल तो जाना ही, साथ ही जितने भी बेड पर वह गए सभी महिलाओं को सौ-सौ रुपये के नोट भी दिए। उनका कहना था कि यह बच्चों के लिए शगुन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे दिए बिना बेड से नहीं उठने देते
मंत्री ने महिला अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं से बात की अस्पताल की सुविधाओं के बारे में पूछा। एक महिला ने बताया कि महिला अस्पताल में बिना पैसा दिए बेड से नहीं उठने देते हैं। इसके बाद मंत्री वहां से आगे बढ़ गए।

अलर्ट दिखे डॉक्टर और स्टाफ
मंत्री के आगमन की तैयारियां सुबह से ही शुरू कर दी गई थीं। अस्पताल परिवार में अन्य दिनों की तलना में अधिक साफ सफाई कराई गई। सड़कों पर चूना डलवाया गया। सभी डॉक्टर और स्टाफ सदस्य यूनिफॉर्म में नजर आए।

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिला को सौ रूपये देते स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्र?

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिला को सौ रूपये देते स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्र?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग और सोशल डिस?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान  मरीजो के परिजनो से मिलते स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत?

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजो के परिजनो से मिलते स्वास्थ्य एंव शिशु कल्याण राज्य मंत?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed