फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   So now the contaminated water in Krishna river will not be drained

तो अब नहीं डलेगा कृष्णा नदी में दूषित पानी

Fri, 06 Sep 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
So now the contaminated water in Krishna river will not be drained
गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा में शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नानौता शुगर मिल की डिस्टलरी में लगे जेडएलडी प्लांट का लोकार्पण भी किया, जो सहारनपुर के साथ ही शामली और बागपत जनपद के लिए भी कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि नानौता की शुगर मिल के साथ ही अन्य फैक्टरी का प्रदूषित पानी कृष्णा नदी में डलता था, जिससे यह नदी प्रदूषण बढ़ने से मृतप्राय हो गई और उससे सटे गांवों के लोग भी त्रस्त थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गंगोह में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें कई महत्वपूर्ण कार्य सहारनपुर जनपद के हैं। इनमें से एक है नानौता शुगर मिल की डिस्टलरी में लगा जेडएलडी (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) प्लांट। इस पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खांडसारी उद्योग के लिए लाइसेंस जारी करने पर गन्ना मंत्री की सराहना की। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि नानौता शुगर मिल में डिस्टलरी का संचालन अक्तूबर माह से शुरू हो जाएगा। इस सहित प्रदेश की छह डिस्टलरी में यह प्लांट लगाए गए हैं, उक्त सभी डिस्टलरी अक्तूबर माह में शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि गन्ना मैली से खाद का उत्पादन भी शुरू होगा, जिससे किसानों को सस्ती दरों पर खाद मिलेगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से खांडसारी लाइसेंस जारी नहीं हो रहे थे, लेकिन एक साल के भीतर ही 91 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गणेशजी की प्रतिमा प्रदान करत?

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गणेशजी की प्रतिमा प्रदान करत?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed