फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sneha and her family are becoming the support of the suffering voiceless

तड़पते बेजुबानों का सहारा बन रही स्नेहा और उसका परिवार

Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sneha and her family are becoming the support of the suffering voiceless
घर पर रखे गए घायल कुत्तों को दुलारती स्नेहा, उनकी मां बबली और बहन प्राची। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सड़कों पर विचरण करने वाले जिन आवारा कुत्तों को वाहन चालक जाने-अनजाने में कुचलकर तड़पता छोड़ जाते हैं। उन कुत्तों को स्नेहा उठाकर घर ले आती है और इलाज कराती है। स्नेहा की इस दयालुता पर पहले परिजन नाराज होते थे, मगर अब मां, बहन और भाई भी उसके साथ हैं।
विज्ञापन

स्नेहा वर्मा अर्थशास्त्र विषय में एमए हैं। पिता जो अब इस दुनिया में नहीं हैं कुत्तों से विशेेष लगाव रखते थे। वहीं से स्नेहा के मन में इन बेजुबानों के लिए दया भाव जागा। पिता के जाने के बाद से स्नेहा इन बेजुबानों को तड़पता नहीं देख पाती हैं। स्नेहा को जहां भी घायल और बीमार कुत्ते नजर आते हैं या कहीं से सूचना आती है वह वहां से उन्हें उठाकर घर ले आती है। इलाज में वह डॉ. हर्षित नारंग का सहारा लेती है। स्नेहा ने बताया कि डॉ. हर्षित उनके द्वारा ले जाए गए कुत्तों के इलाज अपनी ओर से फ्री दवाएं तक देते हैं। स्नेहा का मकान शहर की पॉश कॉलोनी साउथ सिटी में है। वर्तमान में दस कुत्ते स्नेहा के घर पर रहते हैं। तीन मंजिल मकान में द्वितीय तल इन्हीं जानवरों के नाम है। स्नेहा की मां बबली वर्मा, छोटी बहन प्राची वर्मा और भाई ज्वेलर दीपक वर्मा भी कुत्तों की सेवा में शामिल हैं।
विज्ञापन

नौकरी का ऑफर छोड़ा
स्नेहा मैकअप आर्टिस्ट हैं, जिसकी मुंबई और दिल्ली में खासी मांग है। स्नेहा ने बताया कि उसको दिल्ली से नौकरी का ऑफर है, मगर घर पर पाले हुए इन बेजुबानों की वजह सेज घर नहीं छोड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में हो बेजुबानों के इलाज की व्यवस्था
स्नेहा वर्मा का कहना है कि वह नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मिले हैं। उनकी मांग है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन बेजुबानों खासकर घायल बेजुबानों के इलाज की व्यवस्था बने।

अपने घर पर कुत्तों को दुलारती स्नेहा वर्मा।

अपने घर पर कुत्तों को दुलारती स्नेहा वर्मा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed