Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Snakebite: Superstition Claims a Life

Saharanpur News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ले ली जान

Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Superstition Claims a Life
गंगोह। सांप के डसने से ज्यादा अंधविश्वास 11 वर्षीय रामभतेरी की जिंदगी निगल गया। क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की मासूम बेटी को सांप ने डसा तो परिजन अस्पताल लेकर जाने की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। कई घंटे बीतने के बाद हालत बिगड़ने पर जब बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

देवबंद के बहादरपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार गंगोह क्षेत्र में ईंट भट्ठे अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ पथेर का कार्य करते हैं। मंगलवार रात बेटी रामभतेरी अपनी बड़ी बहन शिखा के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे रामभतेरी अचानक चीख पड़ी और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। झोपड़ी के निकट काला-सफेद चित्तीदार सांप दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने मार दिया। सांप के काटने के बाद परिजन बालिका को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए जांडखेड़ा गांव ले गए।
विज्ञापन

सुबह होते-होते उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे विभिन्न स्थानों पर उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed