{"_id":"654bdf109400ff69e504fae4","slug":"smuggling-liquor-worth-rs-30-lakh-caught-one-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-12806-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तस्करी की 30 लाख की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तस्करी की 30 लाख की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में पंजाब के चंडीगढ़ से ट्रक में 30 लाख रुपये की तस्करी की शराब लेकर बिहार जा रहे तस्कर को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। ट्रक से 357 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस और आबकारी विभाग को गुमराह करने को ट्रक में शराब की पेटियों ऊपर स्क्रैप से भरे गत्ते के डिब्बे रखते हुए थे। पुलिस से पूर्व जीएसटी विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ा था, लेकिन 13 लाख की जीएसटी वसूलकर ट्रक को छोड़ दिया गया था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कोतवाली सदर बाजार में पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने गांव छिदवाना मोड़ से शराब से लदा ट्रक पकड़ा। मौके से आरोपी गुलशेर पुत्र महबूब निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि इसका साथी मुर्सलिन निवासी गांव कुन्हारी थाना पथरी जिला हरिद्वार उत्तराखंड फरार हो गया। आरोपी गुलशेर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब चंडीगढ़ की डिस्टलरी से बिहार ले जाई जा रह थी। यह माल हरियाणा के रोहतक निवासी विक्रम का है।
इस मामले में कोतवाली मंडी क्षेत्र के 62 फुटा रोड निवासी सोनू शाहनवाज और डिस्टलरी मलिक निवासी गांव हरिपुरा हिंडो डेरा बस्सी जिला मोहाली पंजाब की संलिप्तता मिली है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
एसपी सिटी ने बताया कि गुलशेर से जानकारी मिली कि ट्रक सरहिंद से रवाना हुआ था। सहारनपुर में चुनैहटी फाटक के पास हाईवे पर जीएसटी विभाग के अधिकारियाें ने पकड़ा था। तब, गुलशेर ने सहारनपुर निवासी सोनू को ट्रक छुड़वाने के लिए कहा। फिर इन्होंने यहीं के निवासी शाहनवाज से संपर्क किया, जिसने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए 13 लाख की जीएसटी दिलवाकर ट्रक को छुड़वा लिया। इस मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों को पता था कि ट्रक में शराब है। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है।