{"_id":"69d562136ef3805aa6092387","slug":"smart-road-to-be-constructed-at-a-cost-of-3817-crore-under-cm-grid-scheme-presentation-held-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172984-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीएम ग्रिड योजना में 38.17 करोड़ रुपये से बनेगी स्मार्ट रोड, हुई प्रेजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीएम ग्रिड योजना में 38.17 करोड़ रुपये से बनेगी स्मार्ट रोड, हुई प्रेजेंटेशन
Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड फेज-2 योजना के तहत 38.17 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। दो किलोमीटर लंबी इस सड़क को 11 महीने में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पहले चरण में बन रही डेढ किलोमीटर की सड़क दो साल बाद भी अधूरी है।
स्मार्ट रोड को लेकर मंगलवार को नगर निगम में बैठक हुई। महापौर डॉ. अजय कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरेंद्र ने स्क्रीन पर परियोजना का डेमो दिखाते हुए बताया कि सीएम ग्रिड फेज-2 योजना के तहत बनने वाली सड़क के दौरान वाटर लाइन, सीवर सर्विस लाइन, स्टार्म वाटर ड्रेन, भूमिगत विद्युत लाइन कार्य, भूमिगत डक्ट का कार्य, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट-पोल्स एवं बोलार्ड, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड साइनेज तथा लैंड स्केपिंग एंड ग्रीनरी कार्य किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जो परेशानियां क्षेत्रीय लोगों को आई थी इस बार लोगों को उनका सामना न करना पड़े इस बात का ध्यान रखा जाए। क्षेत्रीय पार्षद और क्षेत्रीय लोगों से भी सुझाव लिए गए। पार्षद दिग्विजय चौहान ने कहा कि दिल्ली रोड, आवास विकास व जैन कॉलेज रोड के आसपास काफी जलभराव बरसात में होता है, चूंकि नालों का ढलान और उनका जुड़ाव ठीक नहीं है। क्षेत्र निवासी सूरजमल, पूर्व पार्षद राजेंद्र चौधरी, संजय कपूर, अनिल महलका आदि ने भी अतिक्रमण व फुटपाथ को लेकर सुझाव दिए। डॉ. वीरेंद्र आजम का सुझाव था कि फुटपाथ कम चौडे़ रखते हुए पार्किंग के लिए स्थान अवश्य छोड़ा जाए।