फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart parks will be developed in Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे स्मार्ट पार्क

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Smart parks will be developed in Gram Panchayats
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों में स्मार्ट पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनमें टहलने को वॉकिंग ट्रैक बनेगा। इसके साथ ही पथ प्रकाश और पार्कों में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सर्वे के बाद ग्राम पंचायत निधि से पार्कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंड की 884 ग्राम पंचायतों इन पार्कों को बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग की देखरेख में ग्राम पंचायतों पहले सर्वे कराकर जगह चिंहित की जाएगी। इसके पश्चात ग्राम पंचायत निधि से इन पार्कों में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके तहत पार्कों में रंग-बिरंगी लाइटें, वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के इंतजाम और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की रहेगी।
विज्ञापन

कम से कम ढाई हजार गज में बनेगा पार्क
पार्कों का निर्माण में कम से कम ढाई हजार गज जगह ली जाएगी। इसके अलावा अगर कोई ग्राम पंचायत इससे ज्यादा भूमि देगी, उसमें बड़ा पार्क भी विकसित किया जाएगा, लेकिन कम से कम ढाई हजार में पार्क बनाना निर्धारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होने हैं कई काम
स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में पार्कों के अलावा ग्राम पंचायतों में अनेक कार्य होने हैं। इसके तहत गोबर और कचरे से जैविक खाद बनाने के भी प्लांट लगने हैं। इसी तरह सामुदायिक शौचालय बनाए हैं। इनमें से कुछ कार्य मार्च तक पूरे किए जाने थे, कोरोना के कारण कई कार्य की रफ्तार धीमी हो गई। अब दोबारा ग्राम पंचायतों में विकसित की कवायद तेज की जा रही है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अनेक कार्य होने हैं। इसके तहत पार्क भी बनाए जाने हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से कार्य कराने में परेशानी आई है, लेकिन जल्द सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। -- उपेंद्र राज सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed