फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart meters increase problems, consumers protest at power station

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Smart meters increase problems, consumers protest at power station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंगोह। स्मार्ट मीटर से हो रही दिक्कतों के विरोध में मोहल्ला सैय्यदान और इलाहीबख्श के उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने लोगों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं नसीम, इसरार, अखलाक, मकसूद, मशकूर, अयूब, जाहिद, शहनवाज, नफीस, सरफराज, अकरम, गोला, मंसूर अली, शाकिर, अख्तर, जुबेर, कय्यूम और जमील आदि ने आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर में डाली गई एडवांस राशि एक-दो दिन में ही खत्म हो जाती है, जिससे कनेक्शन कट जाता है।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले जहां उनका मासिक बिल 600 से 700 रुपये तक आता था, अब वही बढ़कर करीब 2500 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि बिजली खपत में वही है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से महंगाई और गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों से घर चलाना मुश्किल है, ऐसे में स्मार्ट मीटर नई परेशानी बन गया है। कई बार रात में ही बिजली कटने से परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने एसडीओ अंकुश वर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में संचालित हो रहे हैं और शासन के निर्देश मिलते ही इन्हें पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सभासद शादान मलिक, शादाब मलिक और जीशान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed