{"_id":"6255c3f8a8125d1a780189be","slug":"smart-city-vendors-will-do-digital-transactions-saharanpur-news-mrt584205454","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल लेन-देन करेंगे स्मार्ट सिटी के वेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल लेन-देन करेंगे स्मार्ट सिटी के वेंडर
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के वेंडर भी स्मार्ट बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़े वेंडरों को डिजिटल लेन देन के लिए नगर निगम और डूडा पेटीएम से जोड़ने का अभियान चला रहे हैं। नगर निगम और डूडा के अधिकारी वेंडरों के उनके ठीयों और रेहड़ियों पर जाकर पेटीएम से जोड़ रहे हैं। करीब 4,000 वेंडरों को पेटीएम से जोड़ा चुका है। इसके अलावा वेंडरों को उनकी नेम प्लेट भी दी जा रही है, जो भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप जहां शत प्रतिशत ऋण आवेदन करने वाले वेंडरों को ऋण स्वीकृत कराकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं उन्हें डिजिटल लेन देन के लिए प्रेरित कर पीटीएम से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। निगम और डूडा के अधिकारी वेंडरों के ठीयो और रेहड़ियों पर जा जाकर उन्हें बैंक की ओर से क्यूआर कोड उपलब्ध करा रहे हैं। पेटीएम से लेन देन करने वाले वेंडरों को एक वर्ष में 1,200 रुपये का कैश बैक भी मिलता है। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त वेंडरों को नेम प्लेट भी प्रदान की जा रही है। जिस पर उसका नाम, पता और क्यूआर कोड अंकित है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि चिलकाना रोड, मानकमऊ, देहरादून चौक, दिल्ली रोड, जामा मस्जिद, घंटाघर, बेहट बस अड्डा, देहरादून रोड आदि पर बड़ी संख्या में वेंडरों को क्यूआर कोड उपलब्ध करा दिए गए हैं। 60 वेंडर को ऑनलाइन जोड़ा गया है। इस दौरान योजना के जिला समन्वयक संजीव, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के अलावा प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, नबाबुद्दीन, विक्रम, प्रदीप, प्रवीण, जगपाल, रणदीप, विजय कुमार और डूडा से संतोष कुमार मौजूद रहे।