{"_id":"5894c30d4f1c1bda22e802cf","slug":"smart-city-team-involved-in-the-preparation-of-the-meeting-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बैठक की तैयारी में जुटी स्मार्ट सिटी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बैठक की तैयारी में जुटी स्मार्ट सिटी की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 27 जनवरी को लखनऊ में हुई प्रजेंटेशन में सहारनपुर के प्रस्ताव में खामियां निकालते हुए सुधार के निर्देश दिए गए थे। 13 फरवरी को लखनऊ में बैठक होनी है, जिसमें सहारनपुर को 27 जनवरी के बाद की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
ऐसे में स्मार्ट सिटी की पूरी टीम तैयारियों में जुटी है। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में टीम ने समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अपर नगरायुक्त सच्चिदानंद सिंह ने की।
पिछले प्रस्ताव में क्या कमियां रही। इस बात पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक के दौरान पिछले प्रस्ताव में जो विजन रखा था, उसमें बदलाव पर सहमति बनी। इसके अलावा स्किल बेस उद्योग के तहत छोटे और बड़े सभी उद्योग-धंधों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
एग्रोबेस उद्योग में कृषि की वजह से चलने वाले जैसे फूड उद्योग, मैंगो उद्योग, सब्जी, अनाज उद्योग आदि पर चर्चा हुई। क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी लंबी चर्चा चली। प्रजेंटेशन के दौरान लखनऊ में 16 पैरामीटर्स मिले थे।
उनपर भी मंथन किया गया। इन पैरामीटर्स में ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, घरों की स्थिति, खुले स्थान, मिश्रित आबादी क्षेत्र, अर्थ व्यवस्था और रोजगार, ऊर्जा के श्रोत, यातायात, जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन, सफाई, प्रदूषण जैसे हवा, वायु और मृदा आदि पर बात की गई।
इतना ही नहीं, स्मार्ट सिटी के लिए जानकारी जुटाने के लिए निगम के इंजीनियर्स राजेंद्र सिंह, राधेश्याम, अतर सिंह आदि को भी जिम्मेदारी दी गई। बैठक में डॉ. पीके शर्मा, सांतनु दीक्षित, आरवीके शर्मा, देवेश कुमार आदि शामिल रहे।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत जनपद के कई विभागों से भी जानकारी जुटाई जानी है। पिछले वर्ष भी नगर निगम ने जानकारी मांगी थी, मगर कुछ ही विभाग इसमें सहयोग कर सके थे। इस बार फिर से विभागों को पत्र लिखकर जानकारी देने को कहा है। विभागों से जानकारी मिले बिना प्रस्ताव कंपलीट नहीं हो सकेेगा।