फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City Saharanpur will get Kovid Innovation Award

स्मार्ट सिटी सहारनपुर को मिलेगा कोविड इनोवेशन अवार्ड

Fri, 25 Jun 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smart City Saharanpur will get Kovid Innovation Award
सहारनपुर। कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लिए कोविड इनोवेशन अवार्ड की घोषणा हुई है। यह घोषणा आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को की गई।
विज्ञापन

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (महुआ) प्रत्येक वर्ष विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी में चयनित शहरों को एवार्ड प्रदान करता है। कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए स्मार्ट सिटी की छठी वर्षगांठ पर शुक्रवार को महुआ द्वारा अवार्ड घोषित किए गए। स्मार्ट सिटी सहारनपुर को कोविड इनोवेशन एवार्ड के लिए चयनित किया गया। स्मार्ट सिटी शहरों का चयन चार राउंड में किया गया था। उक्त चारों राउंड के क्रमानुसार ही अवार्ड के लिए शहरों का चयन किया गया। पहले राउंड में चयनित स्मार्ट सिटी शहरों में से स्मार्ट सिटी चेन्नई, तीसरे राउंड के शहरों में से बैंगलुरु और चौथे राउंड के शहरों में चयनित स्मार्ट सिटी सहारनपुर को कोविड इनोवेशन एवार्ड के लिए चयनित किया गया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी की कंसलटेंसी कंपनी पीएमसी द्वारा महुआ पर कोरोना काल में कराए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया गया। उसी के आधार पर सहारनपुर का चयन कोविड इनोवेशन अवार्ड के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में सभी 70 वार्डों में साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग आदि कार्यों के अलावा विभिन्न कम्युनिटी किचन के सहयोग से सहारनपुर स्मार्ट सिटी शहर द्वारा करीब सवा आठ लाख लोगों को तथा दूसरी लहर में करीब 35000 लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। आईएमए के सहयोग से टेलीमेडिसिन सेवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed