फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City proposal to the state government clearance

स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को प्रदेश सरकार की हरी झंडी

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Smart City proposal to the state government clearance
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने बिना किसी टिप्पणी के पास कर दिया है। 30 जून को यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की कमेटी के समक्ष दाखिल किया जाना है, जिसकी तैयारी में सहारनपुर जुट गया है। 
विज्ञापन


पहले चरण में पिछड़ने के बाद सहारनपुर को प्रस्ताव संशोधित कर पुन: दाखिल करने का एक और मौका दिया गया था। ऐसे में सहारनपुर ने तमाम खामियों को दूर कर प्रस्ताव को संशोधित किया।
विज्ञापन


24 जून को प्रस्ताव प्रदेश सरकार की कमेटी के समक्ष लखनऊ में पेश किया गया। नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला और कंसलटेंट एजेंसी के प्रमुख कुंवर सुरजीत सिंह लखनऊ पहुंचे थे। प्रेजेंटेशन के लिए सहारनपुर को पूरा दिन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव को देखने के बाद बिना किसी आपत्ति और सुझाव के पास कर दिया। सरकार ने प्रस्ताव को पास करने का पत्र भी जारी कर दिया है, जो 30 जून को प्रस्ताव के साथ केंद्र सरकार की कमेटी के समक्ष दिल्ली में दाखिल किया जाएगा। 

सहारनपुर को नगरवासियों से साढ़े तीन लाख सुझाव प्राप्त करने का लक्ष्य मिला था। जनता से सुझाव पाने के लिए जन सहभागिता अभियान चलाया हुआ है। साथ ही दो फर्मों को सुझाव लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

फर्म के कर्मचारी शहर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों से सुझाव प्राप्त कर रहे हैं। सुझाव लेने का काम एक जून से चल रहा है। एक महीने में केवल 86 हजार सुझाव ही जुटाए जा सके हैं, जबकि प्रस्ताव कल यानी 30 जून को दाखिल किया जाना है।

ऐसे में जन सहभागिता के क्षेत्र में भी सहारनपुर की हालत ठीक नहीं है, जिसके दस अंक निर्धारित हैं। योजना के तहत दौड़ में शामिल शहरों का अंकों के आधार पर चयन किया जाना है।

योजना के अनुसार 60 नंबर प्रस्ताव, 30 नंबर इंफ्रास्ट्रक्चर और दस नंबर जन सहभागिता के हैं। प्रस्ताव प्रदेश सरकार की ओर से पास किया जा चुका है, जिसमें कोई खामी नजर नहीं आ रही है, मगर इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में सहारनपुर अन्य शहरों की तुलना में पिछड़ा हुआ है।


इंफ्रास्ट्रक्चर में शहरी जनता को मिल रही मूल सुविधाएं जैसे सिटी बस सेवा, नगर निगम की ओर से शत प्रतिशत घरों में पेयजल उपलब्धता, बिजली में शत प्रतिशत मीटरीकरण, कूड़ा प्रबंधन समेत अनेक चीजें शामिल हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के 30 अंक हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में पिछड़ने होने का मतलब है चयन की राह मुश्किल होना। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed