फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City officials wrote a letter to the government for city buses

Saharanpur News: सिटी बसों के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने शासन को लिखा पत्र

Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Smart City officials wrote a letter to the government for city buses
सहारनपुर। सिटी बसों के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों द्वारा शासन को पत्र लिखा गया है। इसी वर्ष से सिटी बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा शुरू करने की कवायद अगस्त 2022 से चल रही है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की तत्कालीन सीईओ एवं नगर आयुक्त गजल भारद्वाज की पहल पर प्रक्रिया शुरू की गई थी। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बसों के मार्ग भी निर्धारित किए गए, लेकिन उसके बाद से केवल इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन ही तैयार किया जा सका है, जो मानकमऊ में बना है। करीब एक साल से चार्जिंग स्टेशन तैयार खड़ा है। उससे आगे बात नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में कुछ इलेक्ट्रिक बसें सरकार द्वारा लगाई गई थी। कुंभ के बाद वही बसें सहारनपुर भेजने की बात कही गई थी, लेकिन वह बसें कहीं और चली गई। अमर उजाला ने इसे लेकर अभियान चलाया। तब अधिकारी हरकत में आए। बसों के लिए शासन को पत्र लिखा गया। शासन ने बस सेवा इसी वर्ष शुरू करने के संकेत दिए हैं। चार्जर भी बसों के साथ ही आएंगे, जिन्हें तुरंत चार्जिंग स्टेशन में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक साथ 25 बस हो सकेंगी चार्ज
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में एक साथ 25 बसों को चार्ज करने की सुविधा रहेगी। साथ ही 40 बसों को वेटिंग में खड़ा करने की जगह र खी गई है। बसों की धुलाई क लिए कंप्यूटराइज्ड वाशिंग शेड बनाई गई है, साथ ही बसों की सर्विस के लिए वर्कशॉप भी बनी है। चालकों और परिचालकों के लिए विश्राम गृह बनाया गया है।




------
इलेक्ट्रिक बसों को लेकर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारी लगातार शासन से संपर्क बनाए हुए हैं। पत्र भी लिखा जा चुका है। बसों के जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
- जितेंद्र, परियोजना प्रबंधक, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed