{"_id":"62eabe09eac67e1f1b1178d0","slug":"smack-smugglers-brutally-beat-up-the-couple-saharanpur-news-mrt599712065","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: स्मैक तस्करों ने दंपती को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा, रोते-बिलखते थाने पहुंचे पीड़ित, लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: स्मैक तस्करों ने दंपती को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा, रोते-बिलखते थाने पहुंचे पीड़ित, लगाई गुहार
Thu, 04 Aug 2022 08:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:57 AM IST
सार
स्मैक तस्करों ने दंपती को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पिटाई की है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
मिर्जापुर थाने में स्मैक तस्करों द्वारा पिटाई करने के बाद रोते बिलखते दंपती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के मिर्जापुर में स्मैक तस्करों ने घर के बाहर बाइक खड़ी करने से मना करने पर दंपती को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उनकी लात-घूंसों व डंडों से पिटाई की गई। पीड़ित दंपती रोते-बिलखते हुए थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी फारुख और उसकी पत्नी प्रवीन अपने घर के दरवाजे में खड़े थे। उनका कहना है कि उनके पड़ोस में तीन चार लोग स्मैक बेचते हैं। स्मैक खरीदने आने वाले नशेड़ी उनके गेट पर बाइकें खड़ी करते हैं। उन्होंने उन्हें मना किया तो आरोप है कि स्मैक बेचने वाले तस्करों व नशेड़ियों ने उनकी लात-घूसों व डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। उनके परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर तस्कर व नशेड़ी वहां से भाग निकले। इसके बाद फारुख व उसकी पत्नी थाने पहुंचे। फारुख ने मिर्जापुर के ही चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अफसरों के दावे फेल: चार दिनों में स्थिति जस की तस, पहाड़ जैसी है मुश्किल, तस्वीरों देखें गंगा पुल का हाल
इंस्पेक्टर मिर्जापुर ह्दय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी हसीबा पत्नी भूरा, हसीन पुत्र शब्बीर, तस्लीम पुत्र शब्बीर व वसीम पुत्र हसीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।