{"_id":"63922b31ecaa17533a58c632","slug":"slow-pace-of-verification-of-ration-cards-in-the-district-saharanpur-news-mrt616947315","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन की गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन की गति धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्ति विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ दिलाने की कवायद में जुटा है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों की पात्रता का सत्यापन कराया जा रहा है। कर्मचारियों के कम रुचि लेने के चलते अक्तूबर से अब तक जनपद में मात्र 13 फीसदी ही सत्यापन हो सका है। सत्यापन को जल्द पूरा करने को लेकर जिलाधिकारी भी निर्देश दे चुके हैं।
पूर्ति विभाग कोरोना काल से महीने में दो बार खाद्यान्न वितरण करा रहा है। एक बार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत और दूसरी बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण हो रहा है। कई अपात्र भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए कई अपात्र भी सस्ते खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि कई पात्र राशन कार्ड नहीं बनने की वजह से इस योजना के लाभ से वंचित हैं। इसे देखते हुए पूर्ति विभाग राशन कार्डों का सत्यापन करा रहा है। जिससे अपात्रों के निरस्त कर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाए जा सके, लेकिन सत्यापन में लगे कर्मचारियों ने अभी तक मात्र 13 प्रतिशत ही सत्यापन किया है।
----------------
जनपद में 5.79 लाख राशन कार्ड
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 579512 राशन कार्ड हैं। इनमें से अंत्योदय योजना के 54618 और अन्य राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। इस सभी राशन कार्ड धारकों को जनपद की 1239 राशन की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
------------
-- वर्जन --
राशन कार्डों के सत्यापन की रफ्तार धीमी है। इसके चलते जनपद में अभी तक राशन कार्डों का मात्र 13 प्रतिशत ही सत्यापन हो सका है। जिलाधिकारी ने सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा और पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। --- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।