{"_id":"67913be2bb61c9318a07f824","slug":"sloganeering-against-the-municipal-corporation-demand-for-removal-of-cleaning-supervisor-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-140941-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी, सफाई सुपरवाइजर को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी, सफाई सुपरवाइजर को हटाने की मांग
Thu, 23 Jan 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुवांरका। वार्ड 13 की पार्षद आरती ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर सुपरवाइजर को हटाने की मांग की है। नागरिकों ने भी सफाई न होने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्षद आरती ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि उनके वार्ड में 29 सफाई कर्मी तैनात हैं, लेकिन केवल 15 सफाईकर्मी ही वार्ड में आते हैं। इसलिए पूरे वार्ड की सफाई ठीक तरह नहीं हो पाती। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिस कारण सड़कों पर पानी पह रहा है तथा सड़कों के किनारे कूड़ा बिखरा रहता है। पार्षद के अनुसार सुपरवाइजर को यदि कोई व्यक्ति सफाई के संबंध में फोन करता है तो वह उनके साथ गलत व्यवहार करता है। देवेंद्र नगर क्षेत्रवासियों रूपेश वत्स, रणधीर राणा, विपिन यादव, सत्यपाल सैनी, अक्षय सैनी, प्रदीप कश्यप आदि ने भी सफाई नहीं होने से नाराज होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।