{"_id":"640f5a9f681b781fef02e959","slug":"skin-patients-started-increasing-as-soon-as-the-summer-started-saharanpur-news-c-14-1-152205-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे चर्म रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे चर्म रोगी
विज्ञापन
विशेषज्ञ की ओपीडी में आ रहे 300 से 350 मरीज
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी मरीजों की संख्या
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी शुरू होते ही त्वचा संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। जिला चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 20 फीसदी मरीज फंगल इंफेक्शन के हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में चिकित्सक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम बदल रहा है। दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा। गर्मी बढ़ने से सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चर्म रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले महीने तक जहां ओपीडी में 200 तक मरीज त्वचा समस्या के आ रहे थे, अब यह संख्या 300 से 350 तक पहुंच गई।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 20 फीसदी मरीज फंगल इंफेक्शन के हैं। फंगल इंफेक्शन शरीर के पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है। जैसे छाती का निचला भाग, बगल, जांघ और उंगलियों के बीच। इसके अलावा 15 फीसदी मरीज स्केबिज के हैं। इन मरीजों को उंगलियों के बीच, चेहरे पर या शरीर के अन्य स्थानों पर दाने बन जाते हैं।
विज्ञापन
चिकनपॉक्स, धूप के पीड़ित मरीज भी आ रहे
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि दिन में तेज धूप की वजह से भी मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में पांच फीसदी मरीज धूप के भी हैं। इसके अलावा बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ रहे हैं।
218 मरीज जन आरोग्य मेले में मिले
रविवार को 59 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 218 त्वचा रोगी पहुंचे। जिनमें दाद, खुजली, फंगल इंफेक्शन आदि के मरीज शामिल रहे। जबकि बीते माह आरोग्य मेलों में चर्म रोगों से पीड़ित 80 तक मरीज आते थे।
ऐसे करें बचाव
-फंगल इंफेक्शन मरीज के कपड़ों को अलग रखें।
- पहले से इंफेक्शन है तो पहनने के कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं। धूप में अच्छी तरह से सुखाएं।
- ताजे और ठंडे पानी से नहाएं।
- नहाने के पानी में एंटी सैप्टिक की बूंदें डालें।
- मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें।
- गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
- बगल और उंगलियों को साफ रखें।
- धूप में चश्मा लगाएं।
- चर्म होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले