{"_id":"6488c1d7b62454adcb037074","slug":"six-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-rajbeh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4184-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रजबहे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रजबहे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
बेहट/मिर्जापुर (सहारनपुर)। कोतवाली मिर्जापुर गांव फैजाबाद में रिश्तेदारी में आये छह वर्षीय मासूम बच्चे की रजबहे में डूबने से मौत हो गई।
गाजियाबाद निवासी रुखसाना पत्नी वसीम अपने छह साल के बेटे कासिम के साथ यहां गांव फैजाबाद निवासी अपने बहनोई सऊद के यहां आई थी। मंगलवार को मासूम कासिम उमस भरी गर्मी में परिजनों के साथ खारा पावर हाउस से होकर निकलने वाले रजबहे में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से बालक कासिम नहर में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसके साथ आए उसके अन्य साथियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। मासूम बच्चे की नहर में डूबने की खबर पर घटनास्थल की ओर दौड़ी ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे की मशक्कत के बाद कासिम का शव ढूंढ निकाला।