फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six-year-old child corona infected, case found after 23 days in the district

छह वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित, जिले में 23 दिन बाद मिला केस

Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old child corona infected, case found after 23 days in the district
सहारनपुर। 23 दिन के गैप के बाद जनपद में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। खास बात यह है कि एक छह वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे लेकर चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। बच्चा दिल का मरीज है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी छह वर्षीय बच्चे को दिल की समस्या है। इलाज के लिए परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले कर जाते रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चे को ऑपरेशन की सलाह दी थी। ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच की सलाह दी थी। परिजनों ने 16 अप्रैल को सहारनपुर में कोरोना की जांच कराई थी। आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट सोमवार को आई है, जो पॉजिटिव है। हालांकि वर्तमान में बच्चा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जनपद में इससे पहले कोरोना का अंतिम मामला 26 मार्च को मिला था। एक अप्रैल 2022 को जनपद कोरोना से मुक्त हुआ था।
विज्ञापन

कहीं यह चौथी लहर की शुरुआत तो नहीं
जनपद में कोरोना की तीसरी लहर 24 नवंबर 2021 को आई थी। इस दिन देवबंद के एक गांव में गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा संक्रमित मिला था। उसके बाद 26 मार्च तक मामले मिलते रहे। इसके बाद तीसरी लहर खत्म हो जाना मान लिया गया था। बीते कुछ दिन से नोएडा और दिल्ली में संक्रमण बढ़ने की खबरें आ रही हैं। 23 दिन के अंतराल के बाद जनपद में कोरोना के मामला मिलना चिंता का विषय माना जा रहा है, जिसे कुछ लोग चौथी लहर की शुरुआत भी मान रहे हैं। ऐसे में सभी के सावधान हो जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर निवासी एक बच्चे की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा दिल का मरीज है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उसका वहां लगातार आना जाना था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह दिल्ली से ही संक्रमित होकर लौटा होगा। फिलहाल उसका दिल का इलाज दिल्ली में चल रहा है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed