फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six vehicles seized from illegal mining, five sent to jail

अवैध खनन से लदे छह वाहन सीज, पांच को भेजा जेल

Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles seized from illegal mining, five sent to jail
नकुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गये ओवरलोड रेत से भरे वाहनों के चालक। - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/नकुड़ (सहारनपुर)। लगातार कार्रवाई होने के बाद भी माफिया खनन पट्टों के नाम पर सीधे यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। पुलिस ने अवैध रूप से रेत लाद कर ले जा रहे चार वाहनों को सीज कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर तीन चालकों को जेल भेज दिया गया, जबकि एक फरार हो गया है। उधर, नकुड़ पुलिस ने भी खनन से लदे दो ओवरलोड वाहनों को सीज करते हुए उनके चालकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंगोह में सोमवार को सुबह कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन से लदे चार वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया है। वाहन चालकों व उनके मालिकों के खिलाफ भी पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पट्टा धारक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए वाहन चालकों अनिल, विनोद और जुबैर को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व भी उपजिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की थी जिसमें पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूलते हुए 13 पोकलेन मशीनों को सीज किया गया था।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहे दो वाहनों को रुकवाकर चेक किया तो वाहनों में क्षमता से अधिक रेत लदा हुआ था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया तथा पकड़े गए चालकों अब्बास पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गांव टिडौली थाना नकुड़ व इमरान पुत्र कुरड़िया निवासी गांव जटटोला थाना छतरौली यमुना नगर हरियाणा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed