फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six trains canceled from the block in Pathankot

पठानकोट में ब्लॉक से छह ट्रेनें निरस्त

Wed, 13 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six trains canceled from the block in Pathankot
सहारनपुर। रेलवे के पठानकोट-जम्मू तवी सेक्शन में दो सब-वे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते रेलवे रूट पर 19 नवंबर एवं 26 नवंबर को साढ़े नौ घंटे का ब्लॉक लिया जा जाएगा। इस कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। आधा दर्जन ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि पठानकोट एवं जम्मू सेक्शन में दो सब लो हाइट सब वे का निर्माण कराया जा रहा है। जिस कारण 198 एवं 26 नवंबर को सुबह 8.50 बजे से शाम 6.20 बजे तक साढ़े नौ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। जिस कारण सहारनपुर से होकर जाने वाली छह ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। जिनमें गोरखपुर और जम्मू के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12587 को 18 एवं 25 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 15098 जम्मू-भागलपुर एक्सप्रेस को 19 एवं 26 नवंबर को रद्द किया गया है। कामाख्या एवं वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15655 को 19 एवं 24 नवंबर को रद्द किया गया है, जबकि 15656 को 20 एवं 27 नवंबर को रद्द किया गया है। इसके अलावा आनंद विहार से कटरा जाने वाली 04401 को 18 एवं 25 नवंबर को तथा 4402 को 19 एवं 26 नवंबर को रद्द किया गया है। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, कुछ का समय बदला गया है जबकि तीन ट्रेनों को रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed