{"_id":"622b90d9f3dd9503822278d5","slug":"six-special-trains-will-run-on-holi-saharanpur-news-mrt5800226132","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर-हावडा मार्ग पर छह स्पेशल होली ट्रेन चलाने की घोषणा की है। होली पर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। सभी ट्रेन सहारनपुर से होकर जाएगी। 12 मार्च से 22 मार्च तक इन ट्रेनों का संचालन होगा। अप और डाउन में इन ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो गया है।
होली पर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। आम ये है कि यहां से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में एक माह पूर्व ही आरक्षण पूरा हो चुका है। आरक्षण प्रतीक्षा सूची 150 से अधिक तक जा रही है। ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। सामान्य बोगियों में भी मारामारी मचती है। होली पर्व 17 मार्च और दुल्हैंडी 18 मार्च को है। अपने घरों को होली पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह राहत की बात है कि रेलवे ने छह होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। सभी ट्रेनें सहारनपुर से होकर जाएगी। बनारस, गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि जो छह होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है, वो ट्रेन 12 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी।
होली स्पेशल ट्रेन
श्री गंगानगर-बनारस अप व डाउन
चड़ीगढ़-गोरखपुर अप व डाउन
अमृतसर-बनमखी अप व डाउन