फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six persons including four drug smugglers arrested

चार नशा तस्करों समेत छह व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six persons including four drug smugglers arrested
बेहट/ बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बेहट कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 30 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। बिहारीगढ़ पुलिस ने भी एक नशा तस्कर को पकड़ा है।
विज्ञापन

सीओ रामकरण सिंह ने बताया रविवार द्मड्ड सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने गश्त के दौरान दाऊदपुरा तिराहे के पास से जुनैद निवासी गांव ताजपुरा, अहकाम निवासी गांव शेखपुरा मजादपुर थाना फतेहपुर और अहतशाम निवासी इस्लामिया थाना देवबंद हाल निवासी सलीम दुकानदार का मकान रीढी मोहद्दीनपुर थाना बेहट को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से 10-10 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने दो अलग मामलों में वांछित चल रहे फैजान निवासी फूल कॉलोनी, बेहट और दिलशाद निवासी गांव सलेमपुर गदा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बिहारीगढ़ पुलिस ने रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान शेरपुर तिराहे से तस्लीम उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी को डेढ़ सौ ग्राम चरस, एक देसी तमंचा व दो कारतूस सहित पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed