{"_id":"6521aae8e664c70f190118f4","slug":"six-new-dengue-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-10947-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू के छह नए मरीज मिले
Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संख्या 242 पहुंच गई। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू पीड़ित पीर माजरा, संगाठेड़ा, पिलखनी, अलीपुरा, कुआंखेड़ा और शहर के रहने वाले हैं। इनके यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। शनिवार को डेंगू के दो मरीज भर्ती हुए, जबकि एक डेंगू पीड़ित ठीक हुआ। जिसे डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन