फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six million syringes arrived for the corona vaccine

कोरोना वैक्सीन के लिए छह लाख सिरिंज आईं

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Six million syringes arrived for the corona vaccine
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन के लिए 0.5 एमएल की करीब छह लाख सिरिंज सहारनपुर आ गई है। अब केवल वैक्सीन आने का इंतजार है। उधर, विभाग वैैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। एक ओर जहां वैक्सीन रखने के लिए कोल्डचेन सेंटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर टीका लगाने वाली टीमों का गठन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक करीब डेढ़ लाख लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 10188 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 130 मरीजों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में कोरोना के लिहाज से सहारनपुर जनपद में भी कुछ लोगों में डर का माहौल है। खासकर 60 की उम्र पार कर चुके लोगों, दिल, डायबिटीज और टीबी के मरीजों आदि में डर अधिक है। ऐसे में सभी को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सबसे पहले जनपद के सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों, उसके बाद पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों आदि तथा अंत में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर मरीजों को वैक्सीन दी जाएगी। स्थाई कोल्डचेन सेंटर के लिए नई बिल्डिंग का कार्य अंतिम दौर में है। तब तक अस्थाई कोल्ड चेन सेंटर बनाया गया है। 580 लोगों की टीम टीकाकरण के लिए गठित की गई है। इनको प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर टीम के सदस्यों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही वैक्सीन के लिए 0.5 एमएल की करीब छह लाख सिरिंज सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। वैक्सीन के लिए सिरिंज आ चुकी है। वैक्सीन रखने की पूरी व्यवस्था हमारे पास है। टीका लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैयार है, जिनको प्रशिक्षण भी कई दिन पहले दिया जा चुका है। अब केवल वैक्सीन आने का इंतजार है। -- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed