फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six members of the executive committee elected unopposed.

Saharanpur News: निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी के छह सदस्य

Sat, 18 Jul 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six members of the executive committee elected unopposed.
सहारनपुर। जनमंच सभागार में हुई निगम बोर्ड की बैठक में कार्यकारिणी के छह सदस्यों को निर्विरोध रूप से चुना गया। नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों राजेंद्र सिंह कोहली, दिग्विजय सिंह, अनुज जैन, संजय सैनी, शबाना परवीन व फजलुर्रहमान का कार्यकाल समाप्त होने पर छह नए सदस्य चुनाव के जरिए चुने जाने थे। इस बार चुने गए छह नए सदस्यों में फजलुर्रहमान लगातार दूसरी बार चुने गए हैं। सदन प्रभारी/सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव ने निर्धारित समय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नौ पार्षदों महमूद हसन, फजलुर्रहमान, गौरव कपिल, सुधीर पंवार, दीपक रहेजा, वीरसेन सिद्धू, समीर, परवेज मलिक व दिग्विजय ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड 60 के पार्षद परवेज मलिक का नामांकन निरस्त किए गया। बाद में पार्षदों के बीच चले लंबे विचार विमर्श के बाद वार्ड 31 के पार्षद समीर तथा वार्ड 48 के पार्षद दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिए। अंत में बचे सभी छह नामांकित सदस्य निर्विरोध रूप से चुन लिए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी /मुख्य नगर लेखा परीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, सहायक चुनाव अधिकारी/लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह व एडीईओ मनोज कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
अध्यक्षता का रहे महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 70 के पार्षद महमूद हसन, वार्ड 57 के पार्षद फजलुर्रहमान, वार्ड 37 के पार्षद गौरव कपिल, वार्ड 34 के पार्षद सुधीर पंवार, वार्ड 29 के पार्षद दीपक रहेजा और वार्ड 27 के पार्षद वीरसेन सिद्धू के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपे। महापौर और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed