{"_id":"68b2000843569fbbfd03bb99","slug":"six-lakh-rupees-were-extorted-from-a-woman-by-luring-her-to-sell-a-house-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157487-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला से मकान बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला से मकान बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे
Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में मकान बेचने का झांसा देकर महिला से छह लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हकीकत नगर निवासी संगीता पांडेय का आरोप है कि बीते वर्ष 20 मई पड़ोस में रहने वाली सोनिया और उसके पति गौरव शर्मा ने उसके घर आकर बताया कि वह मकान बेच रहे हैं। झांसे में लेकर 72 लाख रुपये में अपना मकान बेचने का सौदा तय कर तीन लाख का अग्रिम चेक सोनिया के खाते में डलवा लिया। एक लाख रुपये यूपीआई ट्रांजक्शन के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कराए। दो लाख रुपये नकद लिए। बैनामे की तारीख चार जुलाई तय हुई। उस दिन आरोपी दंपति रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचा। पीड़िता ने थाना सदर बाजार में आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन