फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six including five labourers injured in two road accidents

Saharanpur News: दो सड़क हादसों में पांच मजदूरों सहित छह घायल

Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six including five labourers injured in two road accidents
नानौता/साढ़ौली कदीम। कोहरे के कारण मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव शेखुपुरा के पास लिंटर मशीन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें पांच मजदूर घायल हो गए। वहीं, साढ़ौली कदीम में खनिज से भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे नानौता थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ निवासी मजदूर लिंटर मशीन को ट्रैक्टर के साथ लेकर बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक जैसे ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शेखूपुरा-जम्मूूगढ़ गांव के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तीव्र गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने मशीन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मशीन के साथ-साथ ट्रैक्टर भी पलट गया। इस पर सवार पांच मजदूर अमित पुत्र ओमप्रकाश, शिव कुमार पुत्र हरिसिंह, काकन पुत्र राजेंद्र, बंगाली पुत्र सुग्घन और मीलाल पुत्र जुम्मा सिंह निवासीगण गांव भैंसराऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। जहां शिवकुमार को छोड़ कर बाकी सभी को गंभीर घायल होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साढ़ौली कदीम निवासी किसान देवपाल सिंह मंगलवार सुबह सात बजे शाकुम्बरी शुगर मिल टोडरपुर में अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना तौल कराकर घर लौट रहा था। गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर गांव कंबोहमजरा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे खनिज से भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू डंपर ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान देवपाल सिंह को हल्की चोटें आई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed