{"_id":"578297534f1c1b56617f9c7d","slug":"six-hours-away-in-isolated-kidney-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटा चले ऑपरेशन में अलग की गई किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटा चले ऑपरेशन में अलग की गई किडनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
आपरेशन करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में तीन चिकित्सकों के पैनल ने 20 वर्षीय युवती की बचपन से आपस में जुड़ी किडनी को बिना चीरा दिए अलग करने का सफल ऑपरेशन किया है। साथ ही उसकी एक किडनी में मिली आठ पथरियों को भी निकाल दिया गया।
पुराने शहर निवासी हिना पुत्री एसएम फैसल को पेट में दर्द रहता था। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसकी दोनों किडनी जुड़ी हुई हैं। और जांच के बाद पता चला कि उसकी एक किडनी ठीक से काम भी नहीं कर रही है और उसमें पथरी भी बनी हुई हैं।
चिकित्सकों ने दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित एक हॉस्पिटल में पहुंचे। जहां न्यूरोसर्जन डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. अमित पांडेय और डॉ. मनु कपिल के पैनल ने रविवार को छह घंटे की मशक्कत के बाद हिना का सफल ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
लेजर से यह ऑपरेशन किया, जिसमें किडनी को अलग करने के साथ ही पथरियों को भी निकाल दिया गया। बिना चीरे के इस ऑपरेशन में मरीज को खून की एक बूंद तक चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी। तीनों चिकित्सकों का दावा है कि जनपद में इस तरह का ऑपरेशन अभी तक नहीं हुआ है।