फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six electric poles were broken due to falling trees, darkness in the village

Saharanpur News: पेड़ गिरने से बिजली के छह खंभे टूटे, गांव में छाया अंधेरा

Sun, 16 Apr 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six electric poles were broken due to falling trees, darkness in the village

विज्ञापन

बड़गांव। गांव अब्दयालपुर में अचानक पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के छह खंभे टूट गए तथा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पूरे गांव में शनिवार रात से अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।


शनिवार की शाम गांव अब्दयालपुर में एक पेड़ गिरने से बिजली के छह खंबे टूटने के साथ गांव को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई। रविवार शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली न आने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अमित शर्मा, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, लक्ष्मण, बालेश शर्मा आदि ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद किसी ने गांव तक आना जरूरी नहीं समझा है। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उधर ऊर्जा निगम के एसडीओ बृजपाल सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन को ठीक करा जल्द ही गांव में बिजली व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed