फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six days after finding the body, the mother expressed suspicion of murder

Saharanpur News: शव मिलने के छह दिन बाद मां ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 26 Jul 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six days after finding the body, the mother expressed suspicion of murder
गंगोह। गांव शेरमऊ निवासी कमलदीप (24) पुत्र विनोद का शव संदिग्ध हालात में 19 जुलाई को गांव में एक खेत में पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। एक सप्ताह बाद मां ने हत्या की आशंका जताते हुए रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन


मृतक की मां मिथलेश ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु करीब 23 साल पहले हो चुकी है। घर में वह अपने पुत्र के साथ ही रहती थी। उसका बेटा कमलदीप उर्फ छोटू 18 जुलाई की शाम खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आता रहा। अगले दिन 19 जुलाई की दोपहर कुछ ग्रामीण उसके बेटे के शव को लेकर उसके घर आए थे। उसने देखा था कि उसके बेटे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन

उसने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। इस दौरान वह शव देखने के बाद बेसुध हो गईं। इसी बीच बिना पुलिस को सूचना दिए ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मिथलेश का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके बेटे की हत्या की है। आरोपी युवक उसके बेटे को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed