फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six-day religious rituals begin with Mangal Kalash Yatra

मंगल कलश यात्रा के साथ छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आरंभ

Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six-day religious rituals begin with Mangal Kalash Yatra
गंगोह में मंदिर में मूर्ति स्थापना को निकाली गई मंगल कलश यात्रा - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। पीठ बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति स्थापना के पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ मंदिर में छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

अनुष्ठान शुरू होने से पूर्व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में ध्वज पूजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा झंडा पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ कराया। कलश यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा चल रही थी तथा उसके बाद धार्मिक गीतों से वातावरण भक्ति मय बना हुआ था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश सिर पर धारण कर रखे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंची, जहां आयोजकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा उठाए गए कलशों को स्थापित किया गया। यात्रा के बाद आचार्य अनुज शास्त्री के निर्देशन में विद्वानों की टीम ने मूर्तियों की स्थापना को छह दिवसीय अनुष्ठान को शुरू कराया। पहले दिन कश्यप कुमार फौजी, अंकुर अग्रवाल, सचिन, सचिन गोयल यजमान रहे। यात्रा में राकेश गोयल, बृजमोहन वर्मा, पीयूष गोयल, अनमोल बंसल, वरुण शर्मा, अंकित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अनुज गर्ग, शंभू मित्तल, अनिल नामदेव, मनीष, दीपांशु गोयल, मंजू शर्मा, ईशा कौशल, कविता, संतोष, रेखा, भारती, बाला, नेहा गोयल, मीनू, नमिता अग्रवाल, राधिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed