{"_id":"69efbe1a135682fff20d648b","slug":"six-bighas-of-wheat-and-265-poplar-trees-were-burnt-after-an-ht-power-line-snapped-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174271-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एचटी लाइन का तार टूटने से छह बीघा गेहूं और पॉपुलर के 265 पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एचटी लाइन का तार टूटने से छह बीघा गेहूं और पॉपुलर के 265 पेड़ जले
Tue, 28 Apr 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। नयागांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से लगी आग में किसान की छह बीघा गेहूं की फसल और 265 पॉपुलर के पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया।
नयागांव निवासी किसान संजीव के खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक लाइन का जर्जर तार टूटकर खड़ी फसल पर गिर गया और चिंगारी निकलने से सूखे गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित किसान संजीव ने बताया कि इस अग्निकांड में उनकी छह बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई और खेत में खड़े लगभग 265 पॉपुलर के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों और निजी संसाधनों की मदद से घंटों की मेहनत के बाद आग को बुझाया, जिससे अन्य खेतों को जलने से बचा लिया गया। किसान का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद बिजली अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हद तो तब हो गई जब हल्का लेखपाल ने खुद आने के बजाय अपने एक निजी सहायक को भेजकर केवल औपचारिकताएं पूरी कर ली।