फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six arrested including three members of bike thief gang

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों सहित छह गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including three members of bike thief gang
छुटमलपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ते हुए उनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिल और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों को जेल भेजा। इसके साथ ही ट्रक में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा। दो वांछित को भी पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद रुड़की रोड निर्माणाधीन फ्लाईओवर से रसूलपुर गांव की तरफ से एक स्थान पर घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोचा। पकड़े गए महताब उर्फ शेरू पुत्र मंजूर अहमद, सागर उर्फ छोटू पुत्र विजयपाल और रोहित कश्यप पुत्र रामकिशन निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार के पास से चोरी के तीन मोबाइल और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। दो चोरों के पास से एक एक चाकू भी मिला है। उपरोक्त के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

एसओ अमित शर्मा ने बताया कि भारत पेट्रोल पंप पर दो दिन पूर्व खड़े ट्रक में हुई टायर और जैक की चोरी के मामले का खुलासा कर पुलिस ने अली शेर पुत्र सत्तार निवासी बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान और एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। इसके अतिरिक्त दो वांछित नदीम पुत्र फैयाज निवासी गांव गंदेवड़ा को उसके गांव के स्टैंड तथा नैनी उर्फ शहजाद पुत्र बुद्वु निवासी गांव नानका को ज्योति किरण तिराहे छुटमलपुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed