फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sitting JE in the middle of him and staged a sit-in at the power house

जेई को अपने बीच बैठा बिजलीघर पर दिया धरना

Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sitting JE in the middle of him and staged a sit-in at the power house
धरने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता करते अधिशासी अभियंता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान मजदूर यूनियन लठैत ने काफी समय से लंबित चल रही बिजली समस्याओं को लेकर फतेहपुर बिजलीघर पर अपने बीच जेई को घंटों तक बैठाकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता बेहट द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए फतेहपुर भादो स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर पहुंचे। जहां वे दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। अजय पुंडीर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल हुए बिना वे यहां से नहीं उठेंगे। सूचना पर जेई रामकरण मौके पर पहुंचे तो धरनारत किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। जहां भटपुरा की महिला सन्नो ने जर्जर तारों के टूटने से पति को लगे करंट, चाणचक निवासी धर्मपाल ने अंधाधुंध बिजली बिल भेजने को लेकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद शांडिल्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह मिंटु, हाजी सलीम, अनिल राणा, ऋषिपाल धीमान एवं कुशलपाल कांबोज ने कहा कि जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठाते हैं। कारी रिहान, राजबीर कांबोज, वीरेंद्र यादव ने कहा कि कई जगहों पर 11 हजार वोल्ट क्षमता के तार जर्जर हो चुके हैं, जिनसे हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर अधिशासी अभियंता बेहट संदीप कुमार निर्भय और एसडीओ विवेक कुमार किसानों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर से बिंदुवार सभी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए 15 दिन का वक्त मांगा। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता बेहट को सौंपा गया। सुबोध राणा, राजेश शर्मा, सुनील प्रधान, अब्दुल वाजिद, राकेश राणा, रिजवान, कारी रिहान, सौपाल प्रधान, करण सिंह, सुमित कांबोज, बिरम सिंह, एके आर्य, राजेंद्र कांबोज, रवि राणा, आरिफ, जसबीर सिंह रहे।

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते किसान मजदूर यूनियन लठैत के पदाधिकारी

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते किसान मजदूर यूनियन लठैत के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed