फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sitapur won by defeating Shamli 5-0

Saharanpur News: सीतापुर ने शामली को 5-0 से हरा कर जीत हासिल की

Mon, 29 Jan 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sitapur won by defeating Shamli 5-0
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक एवं बालिका रग्बी प्रतियोगिता में पहला मैच बालिका वर्ग का हुआ। इसमें सीतापुर ने शामली को 5-0 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को डॉ. बीआर आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उत्तर प्रदेश रग्बी संघ के उपाध्यक्ष अमित कुमार और जिला रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस छाबड़ा एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि महापौर का स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बालिका वर्ग में सीतापुर और शामली के बीच खेला गया। जिसमें सीतापुर ने शामली को 5-0 से हराकर विजय प्राप्त की। लीग आधार पर खेले गए टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में सीतापुर लखनऊ, वाराणसी और सहारनपुर की टीमों ने प्रवेश किया। बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला सहारनपुर और सीतापुर के बीच होगा। बालक वर्ग सेमी फाइनल में सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ और शामली की टीमों ने प्रवेश किया। प्रतियोगिता के निर्णायक शुभम कुमार, विराट सिंह, अनामिका रावत, मोहिनी परिहार, विक्की कुमार और मानसी स्वामी रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed