{"_id":"635ac869adc20f318a1c694e","slug":"sisters-wish-their-brothers-long-life-by-doing-tilak-saharanpur-news-mrt61115609","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
गंगोह में अपनी मुंहबोली बहनों से तिलक कराते हमजा मसूद
- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान/गंगोह (सहारनपुर)। जिले में भैयादूज का पर्व श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। भैया दूज पर्व पर दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। वहीं सड़कों पर आवागमन सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा रहा।
बड़गांव में भैया दूज पर्व पर बाजारों में भी रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। भाइयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदें। सोशल मीडिया पर भी भैया दूज पर्व का क्रेज रहा। भाई बहनों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड कर पोस्ट शेयर की।
अंबेहटा और रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली, शेरपुर, इस्लामनगर, भांकला, डकरावर कला, जन्धेड़ा घाटहेड़ा, घसौती, उमाही कलां, मुंडीखेड़ी, नैनखेड़ी आदि में भैया दूज की धूम रही। पर्व के चलते रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ रही। नगर के समाजसेवी जमील फोरमैन ने भी अपनी हिंदू बहनों से तिलक कराकर उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
गंगोह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के पुत्र हमजा मसूद ने अपने दादा के मित्र दर्शनलाल पटवा के बेटे किशोर पटवा के परिवार में जाकर उनकी बेटियों नंदनी पटवा और तननिषा पटवा से तिलक करवाया और उपहार भेंट किए।

रामपुर मनिहारान में भाई को तिलक करती बहनें- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा में भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में बहन से तिलक कराने पहुंचे जमील फोरमैन- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में छोटे भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SAHARANPUR

नगर पंचायत नानौता के सभासद सन्नी सैनी को तिलक करती बालीवुड एक्ट्रेस दीपाली सैनी- फोटो : SAHARANPUR