सहारनपुर। कोरोना काल के बीच रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथ पर राखी बांधी तो भाइयों ने जीवन भर उनकी रक्षा का प्रण लिया। इसके ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व को बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों में उत्साह दिखा। सुबह से ही बहन और भाई एक-दूसरे घर पहुंचने शुरू हो गए। कोरोना काल की वजह जिले से बाहर जाने में बहन और भाइयों ने इस बार परहेज किया। क्योंकि, सीमाओं पर सख्ती होने की वजह से लोग परेशानी बचते हुए नजर आए। इसके अलावा जनपद में बहनों ने भाइयों के हाथ पर विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी राखियां बांधी और भाइयों को मिठाई खिलाई। इस पर भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पूरे दिन सड़कों और बाजारों में भी रौनक रही। बच्चे भी सजधज कर अपने परिजनों के साथ घूमते हुए नजर आए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी रक्षाबंधन की धूम रही और लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।

देहरादून रोड़ पर भाई के राखी बांधती बहन- फोटो : SAHARANPUR

बेरी बाग में भाई के राखी बांधती बहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के गोपाल नगर में भाई के राखी बांधती बहन- फोटो : SAHARANPUR