फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sisters tied rakhi and wished for the long life of their brothers

बहनों ने राखी बांधकर की भाईयों की दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied rakhi and wished for the long life of their brothers
सहारनपुर में पुलिस कर्मियो को राखी बांधती बहने - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के हाथों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा संकल्प लिया। पर्व को लेकर सड़कों पर पूरे दिन चहल पहल रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही रक्षा बंधन पर्व का उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। बहनों ने भाईयों के घर पहुंचकर उनके हाथों पर सुंदर-सुंदर राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया। वहीं, भाईयों ने बहनों को उपहार स्वरूप कपड़े, जेवरात और शगुन देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। बहनों ने भाईयों की तरक्की और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूरे दिन पर्व को लेकर जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

ट्रेनों और बसों में रही भीड़
रक्षा बंधन पर्व पर ट्रेनों और बसों में भीड़ रही। बहन और भाईयों ने एक-दूसरे के घर पहुंचने के लिए बसों और ट्रेन में सफर किया। परिवहन निगम की ओर से बहनों के लिए यात्रा निशुल्क की गई। भीड़ की वजह से बहनें परेशान होती नजर आई। क्योंकि, रोडवेज के इंतजाम कम पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल बंद भाईयों को बांधी राखी
जिला कारागार में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंची। जिला कारागार प्रशासन की ओर से भी बहनों को भाईयों से मिलवाने की व्यवस्था की गई, लेकिन उन्हीं बहनों को अंदर जाने दिया गया, जिनके पास कोरोना जांच की रिपोर्ट थी या फिर जिन्होंने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था।

पुलिस ने रखे सुरक्षा के इंतजाम
सड़कों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही। महानगर में घंटाघर, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास, कोर्ट रोड, जनकपुरी चौक, दिल्ली रोड, शुगर मिल तिराहा, नवाबगंज चौक, चकराता रोड सहित प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा व एसपी सिटी राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed