फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sisters couldn't get seats on the train; buses also kept them waiting.

Saharanpur News: बहनों को ट्रेन में नहीं मिली सीट, बसों ने भी कराया इंतजार

Sat, 29 Aug 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sisters couldn't get seats on the train; buses also kept them waiting.
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर ट्रेनों और बसों में मारामारी रही। सबसे अधिक परेशानी शामली, गाजियाबाद रूट पर चलने वाली ट्रेनों में रही। वहीं देहात क्षेत्रों में बहनों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसे में ट्रेनों में सीट, बसों के इंतजार के बीच बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्व के चलते ट्रेनों से लेकर बसों में अतिरिक्त भीड़ रही। रोडवेज की ओर से बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। वहीं रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। इसके बावजूद कई रूट पर बहनों से लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहारनपुर से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही यात्री में सीट पाने के लिए मारामारी मच गई। एक-दूसरे से पहले कोच में बैठने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री गेट के सामने डटे रहे। वहीं महानगर के रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित बस स्टैंड, कांशी राम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी संख्या मौजूद रही। सबसे अधिक भीड़ देहात क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों में रही।
विज्ञापन


बहनों को करना पड़ा घंटों इंतजार
नकुड़। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर कस्बे के बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बसों का इंतजार करती रही। रोडवेज बस के इंतजार में अनुबंधित बसों में यात्रियों की भारी भीड़ ने सफर लिया। ऐसे में 25 मिनट का सफर भी 40 से 50 मिनट में पूरा हुआ। अनुबंधित बस के चालक वाजिद ने बताया कि गंगोह से नकुड़ तक 18 किमी की दूरी बस 25 मिनट में पूरा करती है, लेकिन त्योहार के कारण और यात्रियों की अधिक संख्या के कारण बस को गंगोह से नकुड़ पहुंचने में 40 मिनट का समय लग रहा है। वहीं बस स्टैंड पर बसें भी काफी देर से पहुंची। बस में सवार होने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस रही अलर्ट, काटे 960 चालकों के चालान
रक्षाबंधन पर्व पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में यातायात पुलिस मुस्तैद रही। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने 490 वाहनों के चालान कर छह से अधिक का जुर्माना लगाया है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले 470 चालकों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए नौ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है।


जेल पहुंच बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर जेलों में बंद कैदी और बंदियों के हाथ सूने न रहे ऐसे में बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि पर्व पर 1920 बहनों ने जेल में पहुंचकर रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए बैठने आदि की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही जेल आई बहनें कतार में लग कर रही अपनी बारी का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed