फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIR: Today is the last day for filing claims and objections, 1.46 lakh Form 6 submitted

एसआईआर : दावे और आपत्तियां देने का अंतिम दिन आज, 1.46 लाख फार्म छह जमा

Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
SIR: Today is the last day for filing claims and objections, 1.46 lakh Form 6 submitted
सहारनपुर। एसआईआर अभियान के तहत विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। इसके तहत दावे और आपत्तियां देने का शुक्रवार छह मार्च को अंतिम दिन है। मतदाता नए वोट बनवाने, नाम संशोधन, वोट हटवाने के लिए फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अभी तक 1.46 लाख फार्म-6 जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले की सातों विधानसभाओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची छह जनवरी को जारी की गई थी। सूची के तहत सातों विधानसभा में ड्राफ्ट के बाद मतदाताओं की संख्या 22.10 लाख रह गई। 27 अक्तूबर 2025 को जिले की सभी सातों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। अभियान के तहत एएसडी लिस्ट में शामिल और अनमैप्ड करीब 4.32 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। साथ ही 2003 से मैप न होने वाले मतदाताओं और तार्किक त्रुटि वाले करीब 5.10 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। इन सभी मतदाताओं को दिए गए नोटिस पर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन

छह मार्च को दस अप्रैल को जारी होनी वाली मतदाता सूची के लिए वोट बनवाने, हटवाने और संशोधन के लिए फार्म जमा करने का अंतिम दिन है। इसके बाद दिए गए नोटिसों पर 27 मार्च तक सुनवाई होगी। अभी तक जिले की सभी सातों विधानसभाओं में 1.46 लाख फार्म-6 जमा हुए हैं। साथ ही फार्म-7 3,374 और फार्म-8 38,939 जमा हुए हैं। सबसे अधिक फार्म छह सहारनपुर नगर और देहात विधानसभा में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिन पात्र मतदाताओं ने अभी तक वोट बनवाने के लिए फार्म नहीं भरा है। वह छह मार्च तक फार्म अवश्य जमा कर दें। इसके बाद 27 मार्च तक नोटिस पर सुनवाई होगी। दस अप्रैल को मतदाता सूची जारी होगी।

- संतोष बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed