फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sir, if I commit a crime, shoot me

Saharanpur News: साहब अपराध करूंगा तो गोली मार देना

Tue, 21 Mar 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sir, if I commit a crime, shoot me
-- गले में तख्ती डालकर कोतवाली मंडी पहुंचकर गैंगस्टर ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गैंगस्टर के आरोपी ने कोतवाली मंडी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा और बोला कि, साहब अब कोई अपराध नहीं करूंगा। अगर भविष्य में अपराध करता हूं तो गोली मार देना। आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेशकर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मनसा कॉलोनी निवासी शहजाद उर्फ भूरा हिस्ट्रीशीटर है और वह टॉपटेन अपराधियों में शामिल है। उस पर गैंगस्टर भी लगी है। शहजाद पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला, मादक पदार्थ की तस्करी, रंगदारी मांगने, वाहन चोरी सहित करीब 25 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को शहजाद गले में तख्ती डालकर कोतवाली मंडी पहुंचा। शहजाद ने कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के समक्ष पहुंचकर हाथ जोड़ते हुए कहा कि साहब मैं अब कोई अपराध नहीं करूंगा। मैं अपराध से तौबा करता हूं। अगर भविष्य में कोई अपराध करूं तो गोली मार देना। आरोपी ने कहा कि वह अब अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहता है । पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed