फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sir ... I'm still alive, I showed him dead

साहब...मैं अभी जिंदा हूं, मुझे मृत दर्शा दिया

Wed, 18 Oct 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sir ... I'm still alive, I showed him dead
अपने आप को जीवित बताकर शिकायत करता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारी उस समय अचरज में पड़ गए जब एक किसान ने अपना शिकायती पत्र देकर कहा कि तहसील प्रशासन ने उसे मृत घोषित कर दिया है जबकि वह उनके सामने जिंदा खड़ा है। 
विज्ञापन


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मामला तहसील क्षेत्र के गांव महेशपुर का है।
विज्ञापन


इस गांव के किसान कंवरपाल पुत्र मोहर सिंह को तत्कालीन तहसील के राजस्व निरीक्षक रामपाल ने खसरा खतौनी में एक वर्ष पूर्व मृत दर्शाकर संजीव, संदीप और निरंजन को उसका वारिस बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि जिन्हें वारिस बनाया गया है, उनका उससे कोई लेना देना नहीं है। एक वर्ष से कंवरपाल तहसील प्रशासन के चक्कर काट रहा है कि वह जिंदा है, उसकी मौत नहीं हुई है।

यही नहीं कंवरपाल ने तहसील प्रशासन को अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि सब दिखाए मगर उसकी सुनवाई नहीं की गई है। मंगलवार को कंवरपाल अपनी शिकायत लेकर एडीएम (एफ) विनोद कुमार शर्मा और एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता के समक्ष अपनी शिकायत रखी। 

अधिकारियों ने जब राजस्व निरीक्षक को तलब किया तो पता चला कि उसका तबादला हो गया है। उनके स्थान पर आए राजस्व निरीक्षक से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।


एडीएम (एफ) ने राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में इस प्रकरण का निस्तारण कर रिपोर्ट पेश की जाए। तहसीलदार रमेश चंद ने बताया कि गांव के दो लोगों के एक ही नाम का होने के कारण यह गलती हुई है। गलती में सुधार किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed