{"_id":"5f6f8a2b8ebc3e9c03340266","slug":"sir-get-me-my-wife-saharanpur-news-mrt5031360131","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब ‘मेरी पत्नी मुझे दिलवाओ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ‘मेरी पत्नी मुझे दिलवाओ,
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। ‘साहब...मेेरी पत्नी मुझे दिलवाओ, ये बच्चे कहां लेकर जाऊं’। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी व्यक्ति ने दो बच्चे और अन्य लोगों को साथ लेकर डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने उसकी पत्नी को अपने कब्जे में कर रखा है।
गांव काशीपुर निवासी शिवकुमार ने कहा कि 16 नवंबर 2019 को उसकी पत्नी अनीता लापता हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। जब पत्नी गई थी तो एक बच्चा एक साल का ही था। आरोप है कि गांव के ही प्रधान ने उसकी पत्नी को अपने कब्जे में कर रखा है। उसे गांव में ही कहीं छिपाकर रखा गया है। पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
उधर, ग्राम प्रधान संदीप चौहान का कहना है कि शिवकुमार का आरोप निराधार है। दंपति में विवाद रहता है। मिर्जापुर थाना प्रभारी अमरदीप ने बताया कि पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। वह अपने मायके में रह रही है।