{"_id":"60660b5c8ebc3e8ca45eb02e","slug":"single-stage-transport-system-will-start-from-tomorrow-saharanpur-news-mrt5325728163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगी सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगी सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में तीन अप्रैल से सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके तहत भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से 1234 राशन डीलरों के यहां सीधे खाद्यान्न पहुंचेगा। खाद्यान्न की ढुलाई करने वाले सभी वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होगा। जिसकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
सरकारी खाद्यान्न के कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की कवायद के तहत जनपद में तीन अप्रैल से राशन डीलर के यहां सीधे खाद्यान्न पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसमें जीपीएस से लैस वाहन गोदाम से सीधे राशन डीलर की दुकान पर खाद्यान्न भेजा जाएगा। जिससे रास्ते में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। इस व्यवस्था पर निगरानी के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।
वाहन के रास्ता बदलते ही अलर्ट होगा कंट्रोल रूम
सरकारी खाद्यान्न का परिवहन करने वाले वाहनों को जीपीएस से लैस किया जा रहा है। राशन डीलरों के यहां खाद्यान्न पहुंचाने के लिए सभी वाहनों का रूट तय किया गया है। वाहन के तयशुदा रूट बदलते ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। जिससे वाहन की लोकेशन पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
जिले में उचित दर की दुकानें---- 1234
अंत्योदय राशन कार्ड----------- 54618
पात्र गृहस्थी कार्ड-------------- 530262