फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Singh struggled for the betterment of the deprived society throughout his life: Sitaram Yechury

जीवन भर वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्षरत रहे सिंह : सीताराम येचुरी

Tue, 30 May 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Singh struggled for the betterment of the deprived society throughout his life: Sitaram Yechury
जनमंच सभागार में  सरदार कामरेड गुलाब सिंह की श्रद्धांजलि सभा में विचार रखते वक्ता
सहारनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कॉमरेड सीताराम येचुरी ने कहा कि कॉमरेड सरदार गुलाब सिंह ने जीवन भर वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। वे नफरत के विरुद्ध लड़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित थे।
विज्ञापन

सोमवार को जनमंच सभागार में हुई श्रद्धांजलि सभा में कॉमरेड गुलाब सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में काॅमरेड गुलाब सिंह की बेटी शेरी कौर को पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी और जिला मंत्री राव दाउद खां ने पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश के बंटवारे के समय गुलाब सिंह का परिवार लाहौर से पंजाब के भटिंडा आया था। उन्होंने बचपन से ही नफरत का दौर देखा था। इसलिए उन्होंने नफरत के माहौल से लड़ने का संकल्प ले रख था। कॉमरेड सुभाषनी ने कहा कि कॉमरेड गुलाब सिंह ने सांप्रदायिकता के खिलाफ इसी सभागार में बड़ा सम्मेलन किया था। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह के गोली लगने की घटना के बावजूद स्थानीय लोगों ने पार्टी का राज्य सम्मेलन सफलतापूर्वक कराया था। गोली लगने के हादसे के बाद वे बिस्तर पर थे। इसके बावजूद वो हमेशा यही चिंता करते रहे जनवादी आंदोलन को कैसे मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता किरणजीत सिंह संधु, चौधरी प्रीतम सिंह एवं डाॅ. कुदुसिया अंजुम ने और संचालन पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरानअखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री बीजू कृष्णन , एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सानू, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पंजाब राज्य सचिव


सुखविंदर सिंह सेखों, सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, महावीर सिंह राणा, एवं सुरेंद्र कपिल, महेंद्र तनेजा, अशोक गांधी, हेम सिंह, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed